Best Solar Panel 540W Mono Perc Half Cut

मोनो पर्क हाफ कट सोलर माड्यूल चलिए हम बात करें उस सोलर पैनल की जो कि आजकल काफी चर्चा में है हर तरफ उसी को लोग पूछे जा रहे हैं जी हां मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल, अभी तक हमने पॉलीक्रिस्टलाइन और मोनोक्रिस्टलाइन पैनल के बारे में देखा सुना और पढ़ा है। आज हम एक और सोलर मॉड्यूल की बात कर रहे हैं जिसे मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल कहते हैं। नई टेक्नोलॉजी के यह पैनल कई एडवांस फीचर के साथ आते हैं और बेहतरीन प्रदर्शन देने वाले साबित हो रहे हैं इनकी एफिशिएंसी 20% से ज्यादा होती है इनकी शुरुआत 2014 में यूरोपियन कंपनी के द्वारा हुई थी, हाफ कट सोलर पैनल में सिलिकॉन सेल तो वही होते हैं जो कि दूसरे मोनो पैनल में होते हैं पर इनकी साइज थोड़ी बड़ी (182 x182 mm) होती है और इसमें लगे सेल्स को बराबर साइज में लेजर द्वारा दो भागों में कट कर दिया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं पहले जो पैनल होते थे वह 60 सेल और 72 सेल के बने होते थे लेकिन हाफ कट वाले पैनल 120 सेल से लेकर 144 हाफ कट सेल से बने होते हैं और हाई टेक्नोलॉजी होने की वजह से इनमें बस बार की संख्या 9 से 12 तक होती है जिससे इनकी एफिशिएंसी काफी अच्छी हो जाती है, हाफ कट सोलर पैनल को अगर सही से देखा जाए तो इसमें 2 भाग होते हैं एक भाग में 72 सेल और दूसरी भाग में भी 72 सेल होते हैं जिन को मिलाकर 144 सेल्स होते हैं इसका फायदा यह होता है कि दोनों भाग अलग-अलग काम करते हैं अगर किसी एक भाग पर छाया पड़ रही है तो उसी का जनरेशन कम होगा दूसरा भाग अपनी पूरी क्षमता से काम करता रहेगा जैसा कि आप जानते हैं पुराने पैनलों में अगर किसी भी हिस्से पर छाया पड़ती थी तो पूरे पैनल कि क्षमता कम हो जाती थी , हाई एफिशिएंसी के वजह से मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल उपयोग में लाने से पूरे सोलर प्लांट की जो क्षमता है वह कई गुना तक बढ़ जाती है क्योंकि यह कम जगह में ज्यादा बिजली का उत्पादन करते हैं, और यही कारण है कि हाफ कट सोलर पैनल के डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल 445 और 540 वाट में उपलब्ध है और अब कंपनियां 650 वाट तक के पैनलों पर काम कर रही हैं जो कि जल्दी ही मार्केट में आ जाएंगे तो इससे आपको कम संख्या में पैनल लगाकर ज्यादा बिजली या उत्पादन मिल जाएगा अगर बात करें कि मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल कि किस तरह के सोलर प्लांट के लिए उपयोगी होंगे तो रेजिडेंशियल प्लांट चाहे वह 1 किलो वाट का हो या फिर 1000 किलो वाट का कमर्शियल सोलर सिस्टम हो। कहीं पर भी मोनो पर्क हाफ कट पैनल को बड़ी आसानी से अलग-अलग संख्या में सीरीज बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है। सिस्टम ऑफ ग्रिड हो ऑन ग्रिड हो हर तरह के सिस्टम में बहुत ही उपयोगी है क्योंकि अगर हम कंपेयर करें एंपियर जनरेशन की तो जहां पॉलीक्रिस्टलाइन 335 वाट के सोलर पैनल से हमें लगभग 9 एंपियर का जनरेशन मिलता है वही 445 वाट के मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल से लगभग 11 एंपियर का जनरेशन मिलता है पर अगर बात करें 540 वाट के हाई एफिशिएंसी मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल की तो इससे हमें लगभग 12.9 एंपियर का जनरेशन मिलता है। जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी सिस्टम को चलाने के लिए वोल्ट के बाद एंपियर ही सबसे महत्वपूर्ण पैरामीटर है जितना अधिक एंपियर उतना ही बढ़िया काम। अगर हम बात करें रखरखाव की तो इसे भी बाकी पैनलों की तरह ही रखरखाव की जरूरत होती है समय समय पर सोलर पैनल पर पड़े धूल मिट्टी को साफ करना होता है (धुलाई करके) जिससे बिजली बनाने में कोई परेशानी ना हो साफ सफाई से सोलर माड्यूल की एफिशिएंसी बरकरार रहती है। चुकी सोलर पैनल सूरज की रोशनी द्वारा ही हमें बिजली उपलब्ध कराते हैं इसलिए पैनल को भली प्रकार से साफ रखना जरूरी होता है जिससे सोलर पैनल में लगे सिलिकॉन सेल्स को उष्मा अवशोषित करने में कोई बाधा ना हो सोलर सिस्टम द्वारा हम जिस भी उपकरण को चलाना चाहते हैं उसके लिए सोलर पैनल का भी रखरखाव करना जरूरी है जितना कि हम दूसरे उपकरणों का करते हैं।

Best Solar Panel 540W Mono Perc Half Cut Read More »

Importance of Solar System

सोलर सिस्टम लगाना क्यों है जरूरी ? आज के समय बिजली (Electricity) हर एक घर की जरूरत बन चुकी है ,फिर वो घर – गाँव में या शहर में हर घर में बिजली एक अहम् हिस्सा निभाती है। सोचिये अगर बिजली न होती तो क्या होता आप अपना मोबाइल (Mobile) कैसे चार्ज करते , पानी का पंप (Water Pump) कैसे चलाते , रात भर अँधेरे में गुजारना पड़ेगा , साथ में अगर मौसम गर्मी का हो तो दिक्कते और अधिक बढ़ जाती है। Main Concern With Todays Electricity Production आज के समय में इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन में क्या समस्या है- क्या आप जानते है कि एक यूनिट बिजली बनाने में १-४ किलोग्राम तक कोयला (Coal) का खपत होता है (कोयले के क्वालिटी पर निर्भर करता है ), आप खुद अंदाज़ा लगा सकते है कि आपकी एक यूनिट बिजली कितनी महंगी पड़ती होगी, ऐसे में हमारी सरकार पर लोड बढ़ता जा रहा है , और समय के साथ बिजली का बिल भी बढ़ता जा रहा है , ऊपर से साल २०२१ -२२ में बहुत से देशो से ये खबर आ रही थी कि कोयले की कमी से बिजली की संकट गहराती जा रही है , इससे हम अंदाज़ा लगा सकते है की वो दिन अब दूर नहीं जब कोयले की कमी से बिजली कटौती बढ़ने लगेगी , साथ में बिजली बहुत अधिक महंगी हो जाएगी। Solar Energy System सोलर एनर्जी सिस्टम – सोलर एनर्जी सिस्टम बिज्ञान (Science) का एक अद्भुत खोज है , जो सूरज की रोशनी से बिजली बनाता है और साथ में इसकी एक लम्बी उम्र होती है जिसमे पैनल पर आपको पच्चीस सालों की परफॉरमेंस वारंटी मिलती है , ये सिस्टम आपके लोड के अनुसार लगता है , जिसे आप अपने छत पर भी लगवा सकते है जिससे धुप में छत गर्म होने से बचेगा। Benefits Of Solar Energy System सोलर एनर्जी सिस्टम के फ़ायदे : १: सिस्टम की लम्बी उम्र होती है। (Long Life)२: आपके बिजली बिल को 80% तक घटा देगा। (Reduce Your Electricity bill up to 80%)३: बिजली के मामले में आपको आत्मनिर्भर बना देता है। (Self Energy Dependent)४: प्रदुषण रहित होता है। (No Pollution)५: मेंटेनस चार्ज जीरो होता है। (Zero Maintenance Charge) Click here for more detail

Importance of Solar System Read More »